डीपीएस स्कूल छाता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ छात्र संसद का गठन

मथुरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल अकबरपुर छाता में शनिवार को एस डी एम छाता की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह में छात्र संसद गठित की गई जिसमें चयनित विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सावन खन्ना ने आगुन्तको का स्वागत किया। छात्र संसद में तेजस श्रीवास्तव (हेड बॉय),भूमि भारद्वाज(हेड गर्ल), स्पोर्ट्स कैप्टन (विवेक चौधरी), संकल्प दुबे, प्रेरित, दीपांशु, सोहम, भूमिका, पृथ्वी, वियद कलसी (हाउस कैप्टन्स) आदि को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एस.डी.एम छाता श्वेता सिंह ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में एस.डी.एम ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभवों को साझा करके बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके जीवन को हर तरह से सफल बनाने का रास्ता दिखलाया। विद्यालय के वाइस चेयरमैन एस.पी.लाल ने उम्मीद जताई कि सभी विद्यार्थी अपने पद की गरिमा नेतृत्व क्षमता दूरदर्शिता और तत्काल निर्णय क्षमता से विद्यालय को विकासशील बनाकर नई ऊंचाइयों को हासिल करने का प्रयत्न करेंगे। कार्यक्रम में स्वागत हेतु बच्चों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुतियों से समस्त अतिथियों,अभिभावकों का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती कविता ऋषि ने आभार व्यक्त किया।