बिहारी जी मंदिर में हुए हादसे के मामले में बसों में भरकर लोग ब्यान दर्ज कराने पहुंचे टी एफ सी केंद्र

वृंदावन । बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे के मामले में प्रदेश सरकार द्वारा गठित जांच कमेटी ने जांच तेज कर दी है। जांच कमेटी के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह और अलीगढ़ मंडलायुक्त गौरव दयाल ने तीसरे दिन गुरुवार को वृंदावन स्थित टीएफसी केंद्र पर लोगों के ब्यान दर्ज किये । सुझाव देने वालों में साधु संत, सेवायत गोस्वामी के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस बीच एक स्कूल की बस में ब्यान दर्ज कराने के लिए काफी संख्या में लोग वहां आये है। लोगों ने जांच कमेटी को बताया कि कॉरिडोर बनने से काफी सुविधा होगी। दुर्धटना के बारे में काफी लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियो को जिम्मेवार ठहराया। सुझाव दिया कि मंदिर की मंगला आरती का समय रात्रि एक बजे से सुबह पांच बजे तक किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में वीआईपी कल्चर नहीं होना चाहिए। लोगों ने हादसे के बारे में बताया और अपने सुझाव भी दिये।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह और कमिश्नर गौरव दयाल गुरुवार सुबह टीएफसी पहुंच गये। यहां पर लोगो ने जांच कमेटी को हादसे के दिन की स्थिति के बारे में बताते हुए सुझाव दिए कि श्रद्धालुओं को किस प्रकार ठीक से दर्शन हो सकें और भीड़ में परेशानी भी न हो। जांच कमेटी ने एक-एक कर लोगों को कक्ष में बुलाया और उनको सुना।