मथुरा शहर के पुराने शिक्षण संस्थानों की दुर्दशा को सुधारेंगे श्रीकांत, स्कूल की कटी बिजली का भरेंगे बिल
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व ऊर्जा मंत्री रहे और मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा शहर के पुराने शिक्षण संस्थानों की दुर्दशा को लेकर बेहद गंभीर दिखाई दे रहे हैं । उन्होंने ऐसे सभी संस्थाओं को ठीक करने की एक बड़ी पहल शुरू की है पुराने शिक्षा संस्थानों की जीर्ण शीर्ण हालत और दुर्दशा को अपनी निधि से ठीक कराएंगे उनके द्वारा यह पहल शुरू कर दी ।
शनिवार की सुबह भ्रमण पर निकले पंडित श्रीकांत शर्मा ने क्लैंसी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया उसके बाद ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुचे जहा उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया। दोनों स्कूल की दुर्दशा देखकर वे काफी आहत हुए इस दौरान विद्यालय के शिक्षिकाएं और छात्राओं ने कहा कि बिजली का बिल जमा न किए जाने की वजह से विद्यालय में लाइट नहीं आ रही है जिसकी वजह से छात्राएं अंधेरे में पड़ने पर मजबूर हैं साथ ही साथ पानी की सप्लाई भी प्रॉपर नहीं है।
ब्लैक स्टोन पहुंचे विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तत्काल विद्यालय का बकाया बिल वो खुद जमा करेंगे और विद्युत सप्लाई शुरू कराएंगे लेकिन इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय प्रबंधन आगे से खुद अपना बिल जमा करेगा। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के टॉयलेट की व्यवस्था और उनके क्लास रूम का भी जायजा लिया। निरीक्षण में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी पंकज चतुर्वेदी तरुण सैनी आदि उपस्थित रहे।