यूपी के उप मुख्यमंत्री पाठक और मौर्य 6-7 अगस्त को आएंगे मथुरा

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्या कल और परसों यानि 6 और 7 अगस्त को मथुरा आ रहे हैं। दोनों के हेलीकॉप्टर वृंदावन स्थित पवन हंस हैलीपेड पर उतरेंगे। मुख्य रूप से दोनो नेता भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश ईकाई के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आ रहे हैं।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार कल 6 अगस्त शनिवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रात: 9:30 बजे वृंदावन स्थित पवन हंस के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। वहा से वे सीधे बिहारी जी मंदिर में दर्शन पूजा करने जाएंगे। प्रातः 10:00 बजे करीब टीएफसी पर जिले के अधिकारियों के साथ मीटिंग लेंगे जिसमें सरकारी योजनाओं की प्रगति और उसकी समीक्षा की जाएगी। पूर्वान्ह 11 बजे श्री पाठक भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश ईकाई के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने जायेंगे। दुपहर 12:30 बजे के बाद हेलीकॉप्टर से वह प्रस्थान कर जाएंगे।
7 अगस्त रविवार को केशव प्रसाद मौर्य प्रातः 10:30 बजे पवन हंस हेलीकॉप्टर आएंगे वहा से 11:00 बजे लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले मथुरा पहुंचेंगे। दोपहर 12:00 बजे करीब भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले लेंगे। 1:00 बजे पुन: लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर अपने विभागो से संबंधित मथुरा में चल रही योजनाओं की समीक्षा और अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। 3 बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे