मथुरा। मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वाधान में शहर में हज़रत इमाम हुसैन की याद में ताजियेदारी, अलमदारी, अखाड़ेदारी का पराम्परागत जुलूस सादगी के साथ पांचवीं मोहर्रम को समीउददीन अंसारी निवासी मटिया गेट थाना गोविंद नगर द्वारा परम्परागत स्थान मटिया गेट से निकाला गया। जुलुस मेवाती पाड़ा, ईदगाह, डीग गेट, होते हुए बरबार पाड़ा, मण्डी रामदास, टेक नारनौल, विसायती खिड़की, हालनगंज, वृन्दावन गेट होकर जामा मस्जिद चौक बाजार पहुंचा। जहा अखाड़े के उस्ताद खलीफाओं द्वारा अपने अपने करतब दिखाए गए। इसके उपरांत कुशकगली, हनुमान टीला, इमामबाड़ा, काजीपाड़ा, चूड़ी वाली गली, नककारची टीला होकर चौक बाजार, घीया मण्डी, भरतपुर गेट से मनोहरपुरा होते हुए मटिया गेट पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
अलमों के जुलूस के साथ मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष युनूस गाज़ी व सचिव अबरार खान वारसी एवं समस्त मोहर्रम पदाधिकारी और पुलिस बल के साथ जुलूस की व्यवस्था बनाते हुए जुलूस के साथ चल रहे थे और जगह जगह श्रद्धालुओं के लिए हज़रत इमाम हुसैन की याद में शर्बत की प्याऊ व लंगर प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा।
कमेटी अध्यक्ष मौ. यूनुस गाज़ी ने कहा कि मोहर्रम की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विधुत विभाग के अधिकारियों को जुलूस के दौरान सख्त निर्देश दिए थे कि जुलूस के दौरान विधुत सप्लाई बंद नहीं होनी चाहिए लेकिन 03, 04 मोहर्रम को विधुत सप्लाई बंद रही और रात के अंधेरे में अलमों व अखाड़े का जुलूस निकले इसीलिए पुनः विधुत अधिकारियों को अवगत कराया जाता है कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान विधुत सप्लाई बंद न की जाए और नगर निगम द्वारा जुलूस के रास्तों में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस मौके पर भूरा शेख, डॉ शबनम कुरैशी, निशात अहमद, राजू फारुकी, यासीन शाह, जहीर अब्बास जैदी, शहजाद बेग, मौ० आरिफ कुरैशी, मोहम्मद चांद, गुड्डू खान, नौशाद खान, हाजी सूफी सईद कुरैशी, कायम भाई, बंटी कुरैशी, नईम अब्बासी, आबिद कुरैशी, हाजी सलीम वारसी, आरिफ खान, सादान वारसी, मोहर्रम कमेटी मीडिया प्रभारी शाहिद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.