नौझील (मथुरा)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मांट विधायक राजेश चौधरी के आग्रह पर छाता नौझील बाजना गोमत मार्ग के कायाकल्प करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने एक सप्ताह पूर्व अपने निर्वाचन क्षेत्र की सड़कों के संबंध में चौड़ीकरण करने एवं गुणवत्ता सुधारने के संबंध में क्षेत्र के महत्वपूर्ण मार्ग छाता से वाया नौहझील बाजना गौमत मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर 4 लैन बनवाने का आग्रह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से किया था ।
भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने मुलाकात में श्री गडकरी से मांग की थी कि मांट विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मार्ग छाता से शेरगढ़, नौहझील, बाजना, गौमत बाईपास एवं चंडौस होते हुए गाजियाबाद अलीगढ़ हाईवे 91 तक जिसकी दूरी लगभग 8 किलोमीटर है को हाईवे घोषित कर फोरलेन कर दिया जाये । विधायक ने केंद्रीय मंत्री को बताया था कि यदि यह मार्ग फोरलेन बनता है तो राजस्थान के जयपुर, दौसा, भरतपुर एवं हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम एवं यूपी के अलीगढ़ , बुलंदशहर, कासगंज, बदायूं बरेली जैसे प्रमुख शहर इसकी कनेक्टिविटी में होंगे और दूरी भी कम होगी। साथ ही उन्होंने यमुना नदी पर दो सेतु निर्माण कराए जाने की मांग की थी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए अवगत कराया कि उन्होंने मांट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के महत्व को समझते हुए प्राथमिकता के आधार पर सभी प्रस्तावित मार्गों को मंत्रालय के नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए हैं। विधायक राजेश चौधरी ने श्री गडकरी का आभार जताते हुए कहा है कि फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बाद प्रमुख शहरों की दूरी तो कम होगी ही साथ ही क्षेत्र में नई औद्योगिक क्रांति आएगी। जब अच्छे सड़क मार्ग होंगे तो निश्चित रूप से उद्योगपति क्षेत्र में उद्योग स्थापित करेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.