मथुरा। गांव नरहोली स्थित डा. भीम रावअंबेडकर पार्क में एकता मिशन के तहत चलाई जा रही नि:शुल्क ट्यूशन क्लासेस के रविवार को 3 महीने पूरे होने पर बच्चों को पेन-पेंसिल वितरण किए गए। इस अवसर पर बाहर से आए हुए समाजसेवियों ने मोटिवेशनल भाषण देकर बच्चो में जोश भर दिया। इस मिशन को दिनेश कुमार सहायक अध्यापक ब्लॉक छाता के द्वारा चलाया जा रहा है इसमें उनकी टीम शैलू शिवा उन्नति तनीषा भारती वर्षा ज्योती आदि द्वारा पढ़ाने का काम नि:शुल्क किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बामसेफ के जिला संयोजक बने सिंह सागर हरिपाल सिंह सहायक अध्यापक छाता ARP महेंद्र प्रताप सिंह तुहिराम प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री ब्लॉक छाता पूरन किशोर सहायक अध्यापक ब्लाक राया अनुप्रिया सूर्या रामवीर एवं मिशन की अध्यक्ष श्रीमती निधि तैंगुरिया व ग्रामीण सदस्य उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.