डीएम- एसएसपी ने थाना राया में समाधान दिवस देखा

राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय) । शनिवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना राया में समाधान दिवस में पुलिस अधिकारियों से आवश्यक जानकारियां ली। थाने पर समाधान दिवस के दौरान कुल एक दर्जन शिकायते दर्ज हुयी इस दौरान एसडीएम महावन मुख्य रूप से मौजूद रहे।
दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव थाना राया पहुंचे। हालांकि इस दौरान थाना परिसर में कोई भी फरियादी मौजूद नहीं था। जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान कुछ समय थाना राया में रुकने के बाद चले गए। इस दौरान सीओ महावन रविकांत पाराशर, थाना राया प्रभारी ओम हरि बाजपेयी व वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा मौजूद रहे।