दीनदयाल धाम रेलवे स्टेशन पर आजादी का अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन हुए सम्मानित

मथुरा। आगरा मण्डल में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “आजादी की रेल गाडी और स्टेशन “ पर 18 जुलाई से 23 जुलाई तक ICONIK Week के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत फरह के दीनदयाल धाम स्टेशन पर गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों, जिसमे स्वतंत्रता सेनानी स्व. कुंजी लाल के पुत्र दिनेश गाँव परखम एवं स्व. भोपाली के पुत्र सोहन लाल गाँव परखम को पं.दीन दयाल ट्रस्ट के निदेशक सोनपाल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश पाठक तथा सहायक मंडल अभियंता गिरिजेश यादव व सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी अरविन्द कुमार द्वारा माला एवं साफा पहना कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला गया। आगरा रेलवे स्टेशन पर आकर्षक लाइटिंग लगाकर स्टेशन को सजाया गया है चूंकि हम स्वतंत्र भारत के 75 वें वर्ष में हैं, पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे में भी विभिन्न् गतिविधियां चल रहीं हैं, जैसे बाइक रैलियां, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, सोशल मीडिया पर महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उनको श्रृद्धांजलि अपर्ण। इन आयोजनों के तहत स्टेशनो को सजाया जा रहा है आकर्षक लाइटिंग की जा रही है डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है, स्टेशन से जुड़े महापरुषों एवं घटनाओं का उल्लेखित किया जा रहा है। स्टेशन पर एक सेल्फी प्वां इट भी बनाया गया है जहां यात्री एवं शहरवासी अपनी सेल्फी के आजादी के अमृत महोत्सएव की स्मृतियों को संजो रहे है |