सीए फ़ाइनल के रिजल्ट में मथुरा के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

मथुरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा जारी फ़ाइनल परीक्षा परिणाम में जनपद की प्रतिभाओं ने लगातार सफलता का परचम फहराते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है। इस सफलता से छात्र-छात्राओं सहित उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

शुक्रवार को जारी सीए के परीक्षा परिणाम में मथुरा के आयुषी गर्ग, हिमांशु गोयल, उपांशु गेहराना, कृष्णा चतुर्वेदी, योगिता अग्रवाल, संसार अग्रवाल, श्याम, लोकित वार्ष्णेय, आदित्य सक्सेना ने सीए बनकर मथुरा का गौरव बढ़ाया है साथ में सीए फ़ाइनल के प्रथम ग्रुप में आकाश चावला द्वितीय ग्रुप मे दीक्षा गोयल, गौरी अग्रवाल, प्रेरणा कक्कर, पलक अग्रवाल ने सफलता हासिल कर जनपद में कीर्तिमान स्थापित किया है।

एबीसी कॉमर्स क्लासेज महोली रोड़ के निदेशक सीए अमित बंसल ने बताया कि जनपद के छात्र-छात्राएं पिछले दो दशक से लगातार कीर्तिमान बनाकर पूरे देश में मथुरा का नाम रोशन कर रहे हैं।सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने इसका श्रेय अपने माता-पिता तथा शिक्षक रिंकू जिंदल सीए विवेक वार्ष्णेय एवं मथुरा ब्रांच के अध्यक्ष सीए अनुराग खंडेलवाल उपाध्यक्ष सीए रोहित कपूर को दिया है।

इसके अलावा मथुरा जिले की प्रसिद्ध फर्म अभिषेक गर्ग एंड एसोसिएट्स के छात्र ऋतिक रोहिला और आयुषी गर्ग बीकॉम भी सी ए बने हैं। वही इसी एसोसिएट्स के मेहांक अग्रवाल ने सीए फाइनल के एक ग्रुप में प्रवेश पाया है।