जिला जेल में कैदियों को गीता के आधार पर अपराध मुक्त जीवन जीने की दी शिक्षा

मथुरा। जिला कारागार में गुरुपूर्णिमा पर्व पर अपराध मुक्त राष्ट्र निर्माण महायज्ञ भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के तत्वधान में विश्वधर्म रक्षक दल और ब्रजभूमि कल्याण परिषद आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैदियों को गीता के आधार पर अपराध मुक्त जीवन जीने की शिक्षा दी गई । बंदियों एवं जेल अधिकारियों को श्रीमद्भागवत गीता भेंट की गई और सभी ने अपराध मुक्त राष्ट निर्माण में संकल्प का सहयोग का संकल्प लिया। भगवत गीता की आरती से यज्ञ का समापन हुआ। सम्पूर्ण कारागार गिर्राज महाराज की जय जगद्गुरू कृष्ण की जय श्रीयमुना मैया की जय औऱ गीता माता की जय से गूँजता रहा।
रामकृष्ण गोस्वामी विश्वधर्म रक्षक दल के विजय चतुर्वेदी आर्य अशोक शर्मा चेयरमैन महर्षि दयानंद स्कूल अशोक अगय मालाराम शास्त्री मुकुन्दलाल चतुर्वेदी राजू डिप्टी जेलर अनूप कुमार सी एम तिवारी लेखाधिकारी नरेंद्र सोनी आदि ने ज्ञानपरक बातो की जानकारी दी।
कार्यक्रम में डीआईजी जेल आगरा वी के सिंह जेल सुपरिडेंट बृजेश कुमार जेलर एम पी सिंह डिप्टी जेलर श्रीमती सुनेनी सिंह बीएसए कालेज के प्राचार्य ललित मोहन शर्मा अलबर से डॉ पंकज गुप्ता बीवी रघुनंदन एड. रविंद्र ठाकुर एड. यशवंत कुमार गुप्ता मनोज शर्मा नरेंद्र स्वामी गोविंद अश्विनी जावली ललित शर्मा वी के गोस्वामी यूके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।