अनुज सिंघल
फरह। थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा में कुछ लडकों की अल्पसंख्यक समुदाय के युवक से झडप हो गयी। आरोप है कि वे लोग उससे जबरदस्ती भारत माता की जय के नारे लगवाना चाहते थे और वह युवक नारे नहीं लगाना चाहता था। हालंकि दवाब में उसने भारत माता की जय के नारे भी लगाए ।
घटना कल सुबह की है जब थाना फरह के गांव धर्मपुरा में कुछ लडकों ने एक समुदाय विशेष के युवक से भारत माता की जय का नारा लगाने को कहा मगर वह युवक किसी कीमत पर नारे लगाने को तैयार नहीं हुआ । वहां मौजूद युवक उससे जबरन नाते कहलवाने को भिड गये और आपस में उनकी झडप हो गयी। इस वाकए की घटना की किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दी। वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को भी हो गयी।
थानाध्यक्ष राजकमल ने बताया कि विवाद केवल भारत माता की जय के नारे को लगाने को लेकर था। युवक की तहरीर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की ipc की धारा 295, 505,504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.