सीवर लाइन डालने में जनता की शिकायत पर मौके पर पहुंचे मेयर

मथुरा। जल निगम जगह जगह डाली जा रही सीवर लाइन में आ रही लगातार शिकायतों पर जल निगम अधिकारियों के साथ वार्ड नंबर 40 व 31 में कार्यों का नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश आर्यबन्धु द्वारा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य में शिथिलता न बरती जाए जहां कनेक्शन नहीं है वहां जल्द से जल्द कनेक्शन करके सड़कों को ठीक किया जाए जिससे जनता को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़े एवं सीवर के कार्य को अविलंब पूर्ण करने के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद श्याम सिंह जनरेटर वाले एवं रूप सिंह पटेल जल निगम के अवर अभियंता के पी सिंह पुष्पेंद्र संतोष हरिओम आदि लोग उपस्थित रहे।