मथुरा। प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज सांय हेलिकॉप्टर द्वारा वृंदावन आए। सबसे पहले उन्होंने श्री बिहारी जी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। मंदिर में सेवायत द्वारा उनको राधा कृष्ण की मूर्ति भेंट करते हुए दुपट्टा पहनाया गया। इस दौरान उनके साथ विधायक श्रीकांत शर्मा राजेश चौधरी आदि स्थानीय भाजपाई मौजूद रहे।
उनका हेलीकॉप्टर वृंदावन में पवन हंस के हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद उनका काफिला रामकिशन आश्रम के लिए प्रस्थान कर गया। यहां कैथ लैब का उद्घाटन करने के पश्चात मुख्यमंत्री होटल गोवर्धन पैलेस जाएंगे जहां वह कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के पुत्र के विवाह समारोह पर आशीर्वाद देंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.