मथुरा। आम जनता को चिकनी चुपड़ी बात करके गुमराह कर नशीला पदार्थ पिलाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाने वाले एक गिरोह का हाईवे थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल महिला और पुरुष सदस्य अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर धन उगाही करते थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हाइवे थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार राजपाल सिंह पुत्र किशन सिंह नि. आनन्दवन थाना हाईवे सेना से रिटायर्ड हैं एवं भरतपुर रोड़ पर चन्दनवन ऐस्टेट कालोनी में प्लाट बेचने का कार्य करते हैं। प्लाट खरीदने के लिए बीती 23 मई को मांगेलाल पुत्र औंकार सिंह निवासी दामोदरपुरा सदर बाजार अपने साथ ममता चौधरी व रोहताश चौधरी को साथ लेकर चन्दनवन स्टेट कालोनी में स्थित उनके ऑफिस में आये । उक्त तीनो लोगो ने प्लाट पसन्द आने पर राजपाल सिंह को एडवांस की धनराशि अपने घर पर देने हेतु चलने को कहा जिस पर विचार करके राजपाल उक्त लोगो के बताये अनुसार उनके साथ उनके मकान पर गये, एडवांस की रकम को एटीएम से निकालने की कहकर मांगेलाल व ममता का पति रोहताश घर से बाहर चले गये तथा ममता चौधरी ने चाय में नशीला पदार्थ डालकर राजपाल को दी वह चाय पीते ही बेहोश हो गया जिसका फायदा उठाकर बेसुधी की हालत होने पर ममता चौधरी उस के साथ गलत तरीके की हरकत करने लगी तथा दूसरे कमरे में से एक औरत व एक व्यक्ति ने बेहोशी की हालत में एक आपराधिक षड़यंत्र व सोची समझी साजिश के तहत अश्लील वीडियो बना ली तथा ब्लैक मेल कर उक्त लोगो राजपाल सिंह से 10 लाख रूपये की मांग की गयी जिसके सम्बन्ध में थाना हीवे पर मु0अ0सं0 617/2022 धारा 386/120बी आईपीसी पंजीकृत कराया। जांच में आरोप सही पाए गए।
मुखबिर की सूचना पर उक्त गिरोह के सदस्य मांगे सिंह निवासी बलदेवपुरी कालौनी औरंगाबाद थाना सदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
बताया जाता है उक्त गिरोह के सदस्य भोले भाले लोगो को किसी न किसी बहाने से घर पर बुलाते हैं फिर खाने या पीने की चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर देते थे जब वह व्यक्ति बेहोश हो जाता है तो उक्त गिरोह के सदस्य एक षड्यंत्र के तहत गिरोह की महिला सदस्य के साथ उसका बेहोशी की हालत में अश्लील वीडियो बना लेते हैं और फिर उसको ब्लैक मेल करके अनुचित धन की माँग करते हैं । पुलिस पूछताछ में ये जानकारी कर रही है कि इस गिरोह ने किन और लोगो को अपना शिकार बनाया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.