(राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)
राया। हरियाणा से ट्रक में आमों के बीच छिपाकर ले जायी जा रही अवैध हरियाणा अंग्रेजी शराब को एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से राया पुलिस ने बीती रात्रि एक बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर पकड़ने में सफलता हासिल की है गाड़ी की तलाशी लेने पर 312 हरियाणा मार्का शराब बरामद हुयी है। बताया जाता है उक्त शराब गाड़ी में आमों के बीच छुपाकर ले जायी जा रही थी।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र त्रिपाठी एसएसआई शिवकुमार शर्मा चौकी एक्सप्रेस वे प्रभारी भोजराज अवस्थी चौकी विचपुरी विनय कुमार ने नोयडा से आगरा जाते समय ट्रक संख्या यू पी 13 ऐ टी 0335 को पकड़ लिया जिसकी तलाशी लेने पर 45 पेटी मैकडोनाल्ड 147 पेटी हाफ 120 पेटी क्वाटर हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की है जो कि एक गुप्त खाने में आमों की पेटी के बीच छिपाकर ले जायी जा रही थी। पुलिस ने शराब तस्कर सतीश पुत्र हरिसिंह निवासी ग्राम सिसाना थाना खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा सत्यभान पुत्र रामवीर सिंह ग्राम सिसाना थाना खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया जिनके विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर थाना राया में मुकदमा दर्ज किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.