मथुरा वृंदावन गोवर्धन के छोटे बड़े 50 होटल रेस्टोरेंट को मिला उत्तम क्वालिटी के खान पान का प्रमाण पत्र
मथुरा। बृजवासियों को खान-पान में उम्मदा क्वालिटी प्राप्त हो इसकेे लिए एफ. एस. एस. आई भारत सरकार ने हाइजीन रेटिंग कार्यक्रम के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के माध्यम से सर्वे कराकर जनपद के 50 प्रतिष्ठानों को हाइजीन रेटिंग संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किये है। जिसमें जनपद के होटल इध्यान पैलेस वृंदावन, देवयानी इंटरनेशनल एक्सप्रेस वे, क्लार्क इन कृष्णा वैली, द अक्षय पात्र फाउंडेशन ,योगीराज रेस्टोरेंट्स, कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स, हीरा क्रिस्टल इन ,होटल क्लासिक रेस्टोरेंट, होटल बृंदावन गार्डन, देवयानी इंटरनेशनल एक्सप्रेस वे, होटल बसेरा ब्रिज भूमि , हीरा स्वीट सेंटर वृंदावन ,गोविंदा रेस्टोरेंट वृंदावन को एक्सीलेंट हाइजीन रेटिंग प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है साथ ही होटल विंगस्टन गोवर्धन, होटल गिरिराज इन, राधिका स्वीट सेंटर, होटल बृजवासी रॉयल, हीरा इनविटेशन आदि को वेरी गुड हाइजीन रेटिंग प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। विदित रहे कि उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के 150 प्रतिष्ठित खाद्य प्रतिष्ठानों (जिसमें रेस्टोरेंट्स, स्वीट सेंटर, होटल्स आदि शामिल है) को चिन्हित किया था। इसमें से 50 खादय प्रतिष्ठानों की जांच खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा नामित ऑडिट एजेंसी से कराई गयी थी। इस ऑडिट के उपरांत उपरोक्त पचास खादय प्रतिष्ठानों को हाइजीन रेटिंग संबंधित प्रमाण पत्र प्राप्त हुए है। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा जनपद में आबकारी विभाग की फुटकर, थोक, शराब विक्रेताओं के लाइसेंस भी जारी किए जाने हैं जिसमें 50 शराब विक्रेताओं को विभाग द्वारा खाद्य लाइसेंस से आच्छादित किया जा चुका है, इस कार्यक्रम के तहत 250 राशन की दुकानों को खाद्य पंजीकरण से आच्छादित किया गया है। सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) डॉ. गौरी शंकर ने सभी शराब के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं एवं राशन डीलरों से अपील की है कि वे अति शीघ्र विभाग से लाइसेंस प्राप्त कर लें अन्यथा उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।