भागवत कथा के शुभारंभ पर रिमझिम बारिश में निकली भव्य कलश यात्रा

अलीगढ़ । (राजपथ मथुरा ब्यूरो ) बाबा नींव करोरी धाम आगरा रोड पर सोमवार से प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ आयोजन के अंतर्गत शोभायात्रा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गोमती नगर सराय हर नारायण पंजाब नेशनल बैंक से प्रारंभ हुई जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष भक्तों ने भाग लिया ।

कलश यात्रा पर बारिश के साथ फूलो की बरसा ने आंनद दुगुना कर दिया। सुहाना मौसम होने के कारण भक्तों में धार्मिक जोश देखते ही बनता था। ब्रह्मलीन संत श्री प्रोबाधानंद जी महाराज के आठवें तिरोभाव स्मृति महोत्सव अंतर्गत आयोजित भागवत कथा श्री सिद्ध पीठ बाबा नींव करोरी धाम रूसा हॉस्पिटल के समीप दोपहर 2:00 बजे से प्रति दिवस व्यासपीठ पर विराजमान वृंदावन वाले श्रीनिवास दास शास्त्री जी श्री जी महाराज के श्री मुख से होगी। आयोजन के मुख्य जजमान राकेश वार्ष्णेय राधे श्याम सराफ विनय उपाध्याय अनूप गुप्ता ट्रेज़री वाले कपिल कुमार वार्ष्णेय केके इंटरनेशनल देवेश चंद्र सुधीर गोयल संतोष गोयल श्रीमती पूर्णिमा गुप्ता गरिमा गोयल प्रीति गोयल पूजा वार्ष्णेय आदि सैकड़ों भक्तो ने कलश यात्रा में भाग लिया।