मथुरा। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत निर्माण कार्यों में मिल रही शिकायतों को नगर आयुक्त गंभीरता से ले रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया साइट ए में सड़क निर्माण के संबंध में की गई शिकायत को मद्दे नजर रखते हुए स्थलीय निरीक्षण किया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के दौरान कुछ टायल को उखड़वा कर उनको जांच हेतु सैंपल भेजने के निर्देश दिए।
स्थानीय उधमियो का कहना था कि ठेकेदार निर्माण कार्य में गुणवत्ता नहीं बरत रहा है वह नियमों के विपरीत कार्य को अंजाम देने में लगा है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने ठेकेदार और अभियंता को निर्देश दिए कि किसी भी गड़बड़ी मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा उनको मथुरा औद्योगिक क्षेत्र साइट ए में सी.सी. एवं साइट पटरियों में इण्टरलाॅकिंग सडक निर्माण मानक के अनुरूप न किये जाने की शिकायत की गयी थी । नगर आयुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि समूचे मथुरा वृंदावन में चल रहे निर्माण कार्य में कही भी कोई गड़बड़ी पता चलती है तो उनको अवगत कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान पार्षद हेमन्त अग्रवाल अधिशासी अभियंता एस.पी. मिश्र सहायक अभियंता पवन यादव एवं शिकायत कर्ता इ. देवेन्द्र कुमार अग्रवाल श्यामसुन्दर पालीवाल उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.