प्राधिकरण में हुआ समाधान दिवस का आयोजन , नक्शा में अनावश्यक आपत्ति न लगाई जाए

मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभागार में आज उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में आए नागरिकों ने अपने लंबित मानचित्र स्वीकृति को लेकर समाधान की मांग की जिस पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने कहा कि शासन की मंशा है कि आम नागरिकों को आवास या व्यवसायिक मानचित्र की स्वीकृति में अनावश्यक परेशानी उत्पन्न ना की जाए। अभियंता आपत्ति लगाने से पूर्व आवेदक को बुलाकर कार्रवाई पूर्ण कराने का प्रयास करें। ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिए है कि प्रत्येक माह के तीसरे गुरुवार को समाधान दिवस का आयोजन किया जाए जिसके क्रम यूपी के सभी प्राधिकरणों में आज समाधान दिवस हुआ है।
सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया निश्चित समय पर नक्शा ऑनलाइन मंजूर किये जा रहे है कुछ में समस्या आने पर उनको दूर कर कार्यवाही की जाती है।
इस अवसर परओएसडी क्रान्ति शेखर सिंह अधिशासी अभियंता कौशलेंद्र चौधरी अधिशासी अभियंता संजय नादर सहायक अभियंता नागेंद्र सिंह चौहान अवर अभियंता दिनेश गुप्ता अशोक चौधरी मनीष तिवारी सुनील शर्मा एवं समस्त अभियंता प्राधिकरण उपस्थित रहे।