प्रिंस कुलश्रेष्ठ
मथुरा । शुक्रवार की सुबह बिरला मंदिर चौकी के चंद कदमों की दूरी पर एक कॉलोनी में प्रेमी ने प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद से प्रेमी मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेमिका शादी शुदा थी। पति से अलग प्रेमी के साथ रह रही थी उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बताया जाता है ये दोनों पति पत्नी की तरह चौक बाजार नि अनिल शर्मा के गैरेज नुमा घर में यह रह रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित थाना गोविन्द नगर इलाके की शिव नगर निवासी युवक पप्पू करीब डेढ़ साल से डौली (35) के साथ रह रहा था। डौली और पप्पू के बीच रात को किसी बात को लेकर अनबन हो गई। शुक्रवार की सुबह उसने बिस्तर पर सो रही डौली के गले पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पप्पू भाग गया। महिला के बच्चे जागे तो घटना का पता चला। हत्या से इलाके मे सनसनी फेल गई। भारी संख्या मे भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी। बताया जाता है कि डौली की शादी 11 साल पहले आगरा के युवक से हुई थी। उससे दो बच्चे भी हैं। डेढ़ साल पहले पति ने डौली को छोड़ दिया। इसके बाद महिला के साथ पप्पू रहने लगा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बिना शादी के दोनों पति-पत्नी बनकर रहते थे। रात में दोनों के बीच विवाद हुआ था।
सूचना पर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह सीओ सिटी अभिषेक कुमार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय चौकी प्रभारी बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी एमपी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुट गई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.