जमुनापार पुलिस ने पानी गांव में पकड़ा लाखों का जुआ, कार की जब्त

मथुरा । बीती रात्रि थाना जमुनापार पुलिस ने पानी गांव से लाखों रूपये की हार जीत करने वाले दो जुआरियों को पकड़ा है जबकि काफी संख्या में अन्य जुआरी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पकडे गये जुआरियों से पुलिस ने ताश के पत्ते व एक लाख रुपये की नकदी के अलावा मौके से एक कार भी बरामद की है। वांछित अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा थाना जमुनापार व उ.नि. अशोक कुमार चौकी प्रभारी पानीगांव द्वारा पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर मनोज उर्फ संदीप पुत्र राकेश व गौरव पुत्र किशन सिंह निवासीगण सुरीर को पानीगांव खादर के खेतों मे ट्यूवल की कौठरी के पास जुआ खेलते पकडा है। कार्यवाही के दौरान पकडे गये जुआरियों द्वारा पुलिस के साथ गाली गलोच व दुर्व्यवहार व जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। पुलिस ने घटना स्थल से कार को भी कब्जे में लेकर धारा 207 एमवी एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की है।