मथुरा वृंदावन निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने इंजीनियर पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप , नई कार्यकारिणी हुई गठित

मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने निगम के एक इंजीनियर पर ठेकेदारों से भुगतान पूर्व कमीशन की मांग का आरोप लगाया है जिस को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने उनको कड़ी फटकार लगाई है। होटल बृजवासी लैंड सेल में मंगलवार को नगर निगम सदन की बैठक महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु की अध्यक्षता में हुई जिसमें वर्ष 2022 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। जिसमें श्रीमती रजनी देवी पार्षद वार्ड सं. 03 गोविन्द पार्षद वार्ड सं. 08 दीपक गोला जी पार्षद वार्ड सं. 27 राजेश सिंह ‘‘पिन्टू‘‘ पार्षद वार्ड सं. 47 रसिक वल्लभ नागार्च पार्षद वार्ड सं. 65 श्रीमती श्वेता शर्मा पार्षद वार्ड सं. 66 शामिल किया गया है।

बैठक के दौरान कुछ पार्षदों ने इंजीनियर राजवीर सिंह पर आरोप लगाया कि वह निर्माण कार्यों के भुगतान से पूर्व ठेकेदारों से 2% कमीशन की मांग करते हैं। यह सुनकर नगर आयुक्त अनुनय झा ने आरोपी इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में ठेकेदारों से कमीशन नहीं ली जाए। नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर राजवीर सिंह को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
बैठक के सर्वप्रथम 29 अक्टूबर को सम्पन्न हुयी सदन की बैठक की उपस्थित समस्त पार्षदगणों एवं महापौर द्वारा सम्पुष्टि की गयी।