मथुरा। किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम द्वारा महाविद्यालय में 20 एल.ई.डी. स्ट्रीट लाइट लगवाई गई।
प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने महापौर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि निगम के इस सदकार्य की जितनी तारीफ की जाये कम है।
स्ट्रीट लाइट लगने के दौरान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवायोजना अधिकारी डॉ. राजेश अग्रवाल एवं डॉ.अशोक कौशिक डॉ.पंकज शर्मा डॉ.संजीव कुमार डॉ.धीरज कुमार डॉ.रामदत्त मिश्र डॉ.राजेश सारस्वत डॉ.(ले.) कपिल कौशिक आलोक मिश्र दीपक कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.