विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप की माताजी के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता
मथुरा । मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप की पूज्य माताजी के स्वर्गवासी होने पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। 78 वर्षीय श्रीमती शकुंतला देवी का शनिवार को उपचार के दौरान नई दिल्ली में निधन हो गया था। रविवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को इटावा स्थित आवास पर आईएएस नगेंद्र प्रताप से मिलने वालों की भीड़ लगी रही। ब्रज के प्रसिद्ध संत बाबा सिया राम गोवर्धन बालों ने उनको ढांढस बंधाते हुए कहा कि माताजी के पुण्य प्रताप से सभी परिजन और शुभचिंतक आनंद की प्राप्ति कर रहे हैं। हम सबको पुण्य आत्मा माता जी की आत्म शांति के लिए सद कार्य करते रहने होंगे।
रविवार को अंतिम संस्कार के दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र विकास प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार सिंह ओएसडी क्रांति शेखर सहित प्राधिकरण के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। बृज विहार ग्रुप के निदेशक पवन चतुर्वेदी बृजवासी मिठाईवाला ग्रुप के निदेशक राजीव अग्रवाल बृजवासी श्री ग्रुप के निदेशक सुरेश कौशिक प्रसिद्ध अधिवक्ता अजय सिंह गुरुकृपा गुरु के चेयरमैन शिव शंकर अग्रवाल चरण कौशिक गोवर्धन भाजपा नेता संजय गोविल आर्किटेक्चर मयंक गर्ग धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

ज्ञात रहे कि माताजी को मुखाग्नि उनके जेयष्ठ पुत्र नगेंद्र प्रताप द्वारा दी गई थी इसलिए वह इटावा में अपने रेलवे स्टेशन रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने आवास पर लोगों से भेंट कर रहे हैं। त्रयोदशी संस्कार तक वह वहीं रहेंगे।