मथुरा। बारिश का मौसम प्रारंभ होने से पूर्व नगर निगम की टीम ने नाले नालियों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। सोमवार को यह अभियान शहर के सदर बाजार क्षेत्र में चलाया गया। सदर बाजार के बाजारों में दुकानदारों ने नालियों को कई-कई फुट चौड़े लंबे पत्थरों से ढक दिया है जिस कारण सफाई करने में काफी दिक्कतों का सामना निगम के कर्मचारियों को करना पड़ रहा था। सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम जेसीबी लेकर आज बाजार में पहुंच गई और उसने दुकानों के आगे से अतिक्रमण का पत्थर तहस नहस कर दिए।
नाले नालियों से अतिक्रमण हटाने के संबंध में नगर आयुक्त अनुनय झा का कहना है कि सफाई न होने के कारण बारिश के मौसम में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन जाती है लाख समझाने के बावजूद दुकानदार और कुछ लोग पत्थर आदि लगाकर कब्जा करने से बाज नहीं आते। यहां तक कि लोगों को बताया जाता है कि वह नाले नालियों में कूड़ा कचरा ना फेंके।
सहायक नगर आयुक्त डी.के. सिंहके नेतृत्व में सदर बाजार तिराहे से थाना तिराहे तक सड़क किनारे दुकानदारों ने नालियों पर स्लैब डालकर अतिक्रमण किया था जिसे जेसीबी से ध्वस्त कराकर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अतिक्रमण की कार्यवाही देखकर कुछ लोगो द्वारा स्वंय ही अपने स्लैब डालकर किये गये अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। कार्यवाही के समय जिन लोगों द्वारा स्वंय ही अतिक्रमण हटाया जा रहा था उन्हें हिदायत दी गयी कि अतिक्रमण को आज ही हटा लें अन्यथा कल 26 अप्रैल को पुनः अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की जायेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.