मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में छत पर सो रहे बुजुर्ग की हत्या से सनसनी फैल गयी। बुजुर्ग की हत्या देर रात सोते समय की गई। घटना की सूचना पर पुुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय हुकुम सिंह छत्त पर सो रहे थे। सोमवार की सुबह सबसे छोटे बेटे नितिन ने देखा तो उनका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। बुजुर्ग हुकुम सिंह का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। बुजुर्ग की हत्या की जानकारी मिलते ही भीड़ जुट गई। शव को देखने से लग रहा था कि हुकुम सिंह की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह और सीओ सिटी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंच गए। वारदात स्थल को देखने के बाद एसपी सिटी ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। टीम ने वारदात की जगह से कुछ साख्य जुटाये।
एस पी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक विहार कॉलोनी में 80 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से वार करके वृद्ध की बेरहमी से हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच चुके हैं, घटना की जांच की जा रही है।