मथुरा। जनपद सहित शहरी क्षेत्र में मिलावटी दूध की बिक्री की शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है शनिवार को विभागीय टीम ने कई डेयरी प्लांट और दूधियो के सैंपल भरने की कार्यवाही की है। गर्मी का मौसम तेज होते ही दूध के दाम 65 रु के आसपास पहुंच गए है। मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में दूध में मिलावट की शिकायत बढ़ रही है।
शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दूध की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए डेरी प्लांट तथा मिल्क वेंडरो पर छापामार कार्रवाई की । खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तीन टीमों ने अलग अलग स्थानों पर निरीक्षण करते हुए दूध के 9 सैंपल जांच हेतु संग्रहित किए जिसके अंतर्गत टीम ने के सी घाट बारहमासी क्षेत्र मांट से 3 सैंपल दूध, गोकुल बैराज तथा टाउन शिप चौराहा क्षेत्र से 3 सैंपल दूध के संग्रहित किए गए उसके बाद टीम ने बांके बिहारी डेरी लाजपत नगर एवं गोवर्धन रोड पर मिल्क वेंडरों को रोककर 3 सैंपल लिए । उक्त सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कार्यवाही के दौरान टीम में सहायक आयुक्त डॉ गौरी शंकर देवराज सिंह मुकेश कुमार डॉ शैलेंद्र रावत डॉ सोमनाथ सविता शर्मा नंदकिशोर यादव आदि खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य सहायक ताराचंद आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.