प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था श्री अग्रवाल सभा के घर घर जाकर बनाये जा रहे है सदस्य

मथुरा। शहर की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था श्री अग्रवाल सभा के आने वाले समय में होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस माह 30 अप्रैल तक समाज के लोगों को सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है । सभा के पदाधिकारी और सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं।
अग्रवाल सभा के आगामी चुनाव को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक को सभा का सदस्य बनाने के लिए सभा द्वारा आगामी 30 अप्रैल तक सघन सदस्यता अभियान का प्रारंभ कर दिया गया है इसके लिए सभा के अध्यक्ष महावीर मित्तल संगठन मंत्री शशिभानु गर्ग कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य रितेश टेंट हेमेंद्र गर्ग गगन बगिया मनीष अग्रवाल राजीव बंसल राहुल रद्दी मुकुल अग्रवाल आदि ने चौक बाजार क्षेत्र में दुकान-दुकान जाकर सदस्यता की रसीद काटी।
इस संबंध में सभा के संगठन मंत्री शशिभानु गर्ग ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयनुसार चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के साथ आगामी 30 अप्रैल तक 18 वर्ष पूर्ण कर चुके अग्र समाज के प्रत्येक महिला, पुरुषो को सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है जिसके लिए वह अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों तिलकद्वार धर्मशाला समिति के पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों स्वरस्वती कुंड स्थित अग्र वाटिका तिलकद्वार धर्मशाला होलीगेट अग्रवाल धर्मशाला भरतपुर गेट पर संपर्क कर नि:शुल्क सदस्य बन सकते हैं।
सभा के सदस्य ही होने वाले अग्रवाल सभा के चुनाव में भाग लेने, बोट डालने के अधिकारी होंगे इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से सदस्य बनने की अपील की गई है।
Attachments area