महापौर ने पीएमवी पॉलिटेक्निक में बांटे छात्र छात्राओं को फ्री टेबलेट

मथुरा। पीएमवी पॉलिटेक्निक में उत्तर प्रदेश तकनीकी सशक्तिकरण योजना अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में फाइनल ईयर के 173 छात्र छात्राओं को मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश आर्यबंधु द्वारा फ्री टेबलेट दिए गए।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद दिया गया और महापौर ने कहा योगी सरकार द्वारा बहुत सुंदर प्रयास किया गया है। टेबलेट से छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा में काफी मदद मिलेगी तथा भविष्य में सहायक होगा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वीर सिंह पार्षद मेघ श्याम सैनी योगेश शर्मा विनोद वर्मा अतुल वर्मा सौरभ दीक्षित आदि अध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।