यूपी में 36 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव आयोग ने किए पर्यवेक्षक तैनात, नगेंद्र प्रताप मथुरा मैनपुरी एटा की सीट के होंगे ऑब्जर्वर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव (एम एल सी) के लिए चुनाव आयोग ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रुप में तैनात किया है। मथुरा एटा मैनपुरी एमएलसी सीट के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप की तैनाती की गई है। नव नियुक्त पर्यवेक्षक 19 मार्च से एटा में एमएससी चुनाव को लेकर डेरा डाल देंगे। ज्ञात रहे कि प्रदेश की 36 विधान परिषद की सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आईएएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में चुनाव आयोग ने अलग-अलग सीट के लिए तैनात किया है। 19 मार्च से इन चुनावों को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी।