कोसी में प्रवक्ता की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

मथुरा। थाना कोसीकला कस्बा चौकी क्षेत्र के शेरगढ़ रोड रेलवे पुल के नीचे सोमवार की सुबह मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दूध लेकर अपने घर लौट रहे गोपाल नगर निवासी प्रवक्ता 47 वर्षीय उपकार वार्ष्णेय पुत्र स्व. सतीश चंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देख रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहे लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक प्रतिदिन की भांति घर से दूध लेने के लिए गोपाल बाग गए हुए थे। शेरगढ़ पुल के नीचे से अपने घर की तरफ जा रहे थे तभी आगरा की तरफ से दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उन की दर्दनाक मौत हो गई लेकिन कुछ देर बाद ही घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक एन वी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में कर रहे थे।
उनकी असमय मृत्यु पर अखिल भारतीय कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय अजय कुमार वार्ष्णेय श्याम किशोर गुप्ता जयनारायण वार्ष्णेय ऋषि गुप्ता डा डी सी गुप्ता राजकुमार वार्ष्णेय भानु प्रकाश भट्ठे वाले अशोक कुमार खिलोने वाले अमित वार्ष्णेय मेध श्याम वार्ष्णेय सुजीत वार्ष्णेय दशरथ गुप्ता फूलचंद्र वार्ष्णेय दबा वाले भीक चंद्र गुप्ता किशोर वार्ष्णेय दिनेश वार्ष्णेय चोमुहा अंकित वार्ष्णेय आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।