मेरा व मेरे पूरे परिवार का मांट में रालोद सपा गठबंधन प्रत्याशी को है पूर्ण समर्थन: देवराज

मथुरा। नौहझील क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य देवराज सिंह का कहना है कि मैं 40 साल से राष्ट्रीय लोक दल का सदस्य हूं मेरी पार्टी के प्रति निष्ठा पर शक करना गुनाह माना जाएगा । उन्होंने भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री गिर्राज सिंह से मुलाकात पर कहा कि उनकी एक माह से तबीयत खराब है कई दिन से लगातार सभी पार्टियों के नेता मिलने आ रहे हैं श्याम सुंदर शर्मा राम बाबू कटेलिया भी उनका हालचाल जानने आए थे । इसी प्रकार गिर्राज सिंह आए इसलिए उनके आने का यह मतलब नहीं लगाया जाना चाहिए कि मेरा भाजपा को कोई समर्थन है ।

उन्होंने भाजपा में शामिल होने की अफवाह का खंडन करते हुए कहा कि यह सब असत्य है। मेरा सपा लोक दल गठबंधन प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन है। मैं दिल से ईमानदारी से मांट विधान सभा से प्रत्याशी संजय लाठर के साथ हूं। रालोद नेता देवराज सिंह के भतीजे नरेंद्र सिंह और उनके पुत्र बृजेश सिंह का कहना है कि भाजपा के मंत्री केवल हाल-चाल जानने आए थे। हमारी नस-नस रग रग में रालोद और जयंत चौधरी बसे हुए हैं। हमारे पूरा परिवार का समर्थन गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर को है। जनता से अपील है कि किसी प्रकार की अफवाह में न आवे। हमारे प्रत्याशी संजय लाठर चुनाव जीतने जा रहे है। उनको भारी संख्या में जन समर्थन मिल रहा है।