दिनेश तरकर
मथुरा। भारत की सर्वोच्च रैंक वाले ऊर्जा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम इंडियन ऑयल मे सुश्री शुक्ला मिस्त्री ने निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। सुश्री मिस्त्री इंडियन ऑयल बोर्ड में फंक्शनल डाइरेक्टर का पदभार संभालने वाली पहली महिला हैं ।
इसके साथ ही सुश्री मिस्त्री चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और 60 एमएमटीपीए की रत्नागिरी रिफ़ाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक का पद भी संभालेंगी। सुश्री मिस्त्री तीन प्रमुख तेल और गैस केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की एक संयुक्त उद्यम कंपनी आईएचबीएल के बोर्ड में भी गैर.कार्यकारी निदेशक का पद भी सम्भालेंगी ।
इंडियन ऑयल की निदेशक के रूप में सुश्री मिस्त्री इंडियन ऑयल की नौ रिफ़ाइनरियों और पेट्रो केमिकल संयंत्रों के व्यवसाय और संचालन का नेतृत्व करेंगी।
ज्ञात रहे कि सुश्री शुक्ला मिस्त्री ने बंगाल इंजीनियरिंग कॉलेज कलकत्ता विश्वविद्यालय से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग डिग्री के साथ-साथ आईसीएफ़एआई से प्रबंधन में एडवांस डिप्लोमा और औद्योगिक रेडियोग्राफी और अल्ट्रासोनिक गैर.विनाशकारी परीक्षण में प्रमाणन भी प्राप्त किया है।
सुश्री मिस्त्री इंडियन ऑयल की पहली महिला कार्यकारी निदेशक और रिफ़ाइनरी प्रमुख भी रहीं हैं जिन्होंने 1 जनवरी 2018 से 7 फरवरी 2019 के दौरान एशिया की सबसे पुरानी ऑपरेटिंग रिफ़ाइनरी डिगबोई रिफ़ाइनरी का कार्यभार संभाला और फिर बरौनी रिफ़ाइनरी का नेतृत्व भी किया। उनके कार्यकाल के दौरान डिगबोई रिफ़ाइनरी जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोडक्टिव मैनेजमेंट से स्पेशल टीपीएम अवार्ड हासिल करने वाली देश की एकमात्र और पहली रिफ़ाइनरी बनी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post
दिल्ली में खुले स्कूल, छात्र बोले- शादी पार्टी में हो सकती हैं शिरकत तो स्कूल आने में है क्या दिक्कत
Next Post