राया में ऑटो को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे लाइन पर पलटी , रेल यातायात बाधित
मनोज वार्ष्णेय
राया । मथुरा हाथरस मार्ग पर शनिवार तड़के एक ऑटो को बचाने के प्रयास में ट्रैलर गाड़ी और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गयी इस दौरान ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रेलवे की वेरिकेटिंग तोड़ते हुए रेलवे लाइन पर पलट गयी जिसके चलते रेल यातायात करीब एक घण्टे तक बन्द रहा जिसके चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा ।

बताया गया आज सुबह मथुरा हाथरस मार्ग पर गांव मल्हे के समीप तड़के साढ़े तीन बजे राया से मथुरा की तरफ जा रहे ऑटो को बचाने के प्रयास में मथुरा की तरफ से आ रहे ट्रेलर गाड़ी से आगे निकलने को लेकर ओवरटेक कर रहे ट्रेक्टर ट्राली में टक्कर लगने से ट्रेक्टर ट्राली रेलवे की रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे लाइन पर पलट गया जिसके चलते मथुरा से कासगंज रेलमार्ग बाधित हो गया इस दौरान मथुरा से कासगंज की तरफ जाने वाली मथुरा कासगंज पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घण्टे बाद राया स्टेशन पर पहुँची जिसको लेकर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा हादसे की सूचना पर राया पुलिस और रेलवे के अधिकारी पुलिस घटनास्थल पर पहुच गयी काफी मशक्कत के बाद ट्राली को लाइन से हटाकर रेलमार्ग सुचारू कराया ।