मथुरा मोक्षधाम पर लगे भाजपा के प्रचार पोस्टर की समाजसेवी ने की शिकायत

मथुरा। समाजसेवी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने जिलाधिकारी और मथुरा वृंदावन के नगर आयुक्त को लिखे पत्र में मसानी स्थित मोक्षधाम जाने वाले रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी के प्रचार पोस्टर लगे होने पर आपत्ति जताते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।
समाजसेवी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने शिकायती पत्र में जानकारी दी है कि आचार संहिता लगने पर नगर निगम द्वारा राजनैतिक बैनर हटवाए गए थे लेकिन मोक्षधाम पर लगा पोस्टर छोड़ दिया है |
नगर निगम की महिला लिपिक की मत्यु होने पर शिकायत कर्ता मसानी मोक्षधाम गया था वहां उसने देखा कि भाजपा का पोस्टर दीवार पर लगा है जिसे नगर निगम द्वारा हटवाया नहीं गया है यह सरासर आदर्श आचार सहिंता के विरुद्ध है |