मथुरा । कृष्णानगर केे कैनरा बैक एटीएम में डकैती डालने से पहले ही योजना बनाते 3 शातिर बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने कब्जे से एक सिलेण्डर छोटा, गैस कटर पाइप, गैस कटर मीटर, एक आक्सीजन सिलेण्डर, एक सबंल, एक स्प्रे बोतल व असलाह बरामद किये है। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कृष्णानगर उ.नि. योगेश कुमार नागर तथा चौकी प्रभारी बीएसए उ.नि. सन्दीप कुमार द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कृष्णानगर क्षेत्र में कैनरा बैक एटीएम के पास बाहर गली में कैनरा बैक एटीएम में डकैती डालने की योजना बना रहे शुभम पाल पुत्र जितेन्द्र निवी गांव धर्मनगरीय थाना घुमना कोतवाली जनपद फर्रूखाबाद ,बिलाल पुत्र इरफान निवासी मण्डावली थाना सोरो जनपद कासगंज ,शमीम पुत्र हनीफ निवासी मण्डावली थाना सोरो जनपद कासगंज को मौके से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे एटीएम काटने वाले उपकरण और असलाह बरामद हुये है।