यूपी में चुनाव आयोग ने डीएम बरेली फिरोजाबाद कानपुर सहित दो एसपी हटाए

लखनऊ। चुनाव आयोग ने यूपी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को कड़ी कार्रवाई की है। निर्वाचन आय़ोग ने तीन जिलाधिकारियों औऱ दो पुलिस अधीक्षकों को हटाने का निर्देश दिया है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा के अनुसार फिरोजाबाद में सूर्यपाल गंगवार को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। बरेली में डीएम के तौर पर शिवकांत द्विवेदी की तैनाती की गई है। कानपुर सिटी में नेहा शर्मा जिलाधिकारी बनाई गई हैं। कौशांबी में हेमराम मीणा नए एसपी होंगे। वहीं फिरोजाबाद में एसपी अशोक कुमार शुक्ला के स्थान पर आशीष तिवारी नए एसपी के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।