IAS सलोनी बनी एसडीएम गोवर्धन, तीन तहसीलदारों के भी तबादले
मथुरा। जनपद में दो उप जिलाधिकारी सहित तीन तहसीलदारों के तबादले जिला अधिकारी सीपी सिंह द्वारा किए गए हैं। गोवर्धन में तैनात उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह को हटा दिया गया है। गोवर्धन में नए एसडीएम के रूप में आई ए एस प्रशिक्षु सलोनी गौतम की तैनाती की गई है। सुशील कुमार सिंह अब जिला मुख्यालय पर तैनात रहेंगे। रजनीश कुमार रंधावा को तहसीलदार मांट, सुशील कुमार गुप्ता को गोवर्धन, कृष्ण गोपाल मिश्र को तहसीलदार (न्यायिक) सदर बनाया गया है।