व्यवसायिक क्षेत्रों एवं पर्यटन स्थल कन्टेनमेंट जोन में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश
मथुरा। नगर निगम के केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को कोविड-19 टीकाकरण की फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज लगाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त अनुनय झा ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि 3 दिवस के अंदर सभी कर्मचारियों को बूस्टर डोज लग जानी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री झा ने आदेश दिए कि सभी कर्मचारियों को वूस्टर डोज अनिवार्य रूप से तीन दिन के अन्दर लगाते हुए समस्त कर्मचारियों में शत-प्रतिशत द्वितीय डोज वैक्सीनेशन भी पूर्ण कराया जाये। टीकाकरण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।
इसके अलावा नगर आयुक्त ने नगर के सम्पूर्ण व्यवसायिक क्षेत्रों एवं पर्यटन स्थलों पर एवं कन्टेनमेंट जोन में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए है । उन्होंने मौहल्ला निगरानी समिति के माध्यम से कोविड लक्षण युक्त एवं कोविड पॉजीटिव व्यक्तियों को मैडीकल किट अविलम्ब उपलब्ध कराने के साथ साथ कन्टेनमेंट जोन में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखे जाने की बात कही है
निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. के.ए. कुरैशी क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एस.एस. यादव रामानन्द त्यागी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के.के. सिंह नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.