मथुरा में इस बार बसपा का जोरदार चलेगा ब्राह्मण कार्ड, तीन सीट से लड़ेंगे ब्राह्मण कैंडिडेट

दिलीप यादव
मथुरा। जनपद की 5 विधानसभा सीटों में से एकमात्र मांट विधानसभा सीट पर विजय पताका लहराने वाली बहुजन समाज पार्टी के लिए इस बार हालात बहुत ही बेहतर बन रहे हैं। सूबे में भले ही बसपा की चुनावी चहल पहल जोरदार नहीं दिखती लेकिन मथुरा में दिख रही है। बसपा गोवर्धन सीट के अलावा मांट सीट पर अच्छी स्थिति में है। इन दोनों सीटों पर बसपा के कैंडिडेट ब्राह्मण हैं। अब मथुरा वृंदावन सीट से भाजपा के बागी एसके शर्मा के बसपा से मैदान में आने से राजनीति के गलियारों में गर्माहटआ गई है । कहा जा सकता है जिले की होट सीट बन गई है अब मथुरा वृंदावन सीट।
मथुरा में बसपा का ब्राह्मण कार्ड सभी दलों के लिए चुनौती बन सकता है। मांट सीट से पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा एवं गोवर्धन से पूर्व विधायक राजकुमार रावत मैदान में हैं। बागी एस के शर्मा का बसपा की मथुरा सीट से मैदान में उतरने से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के वोटों का गणित गड़बड़ाना तय है।
बसपा का मथुरा में करीब 25 हजार करीब परंपरागत मतदाता हैं। इसके अलावा नाराज भाजपाई भी अपना पूरा असर दिखाएँगे । करीब 15 हजार गौतम ब्राह्मण भी उनकी ओर मुड सकते हैं। अब देखना ये होगा कि भाजपाई कैंडिडेट को हराने के लिए मानसिकता वाला वर्ग विशेष या तो प्रदीप माथुर की तरफ मुडेगा या एसके शर्मा की तरफ।