विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही नगर निगम टीम ने मथुरा वृंदावन में लगे होर्डिंग बैनर उखाड़े

मथुरा। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों का एलान के साथ विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही मथुरा वृंदावन नगर निगम की टीम ने कोड ऑफ कंडक्ट का पालन करना शुरू कर दिया है जिसके तहत समूचे मथुरा वृंदावन क्षेत्र में लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग को जेसीबी से फाड़ दिया गया है। वृंदावन में आज दोपहर 3:30 बजे अभियान प्रारम्भ हुआ सबसे पहले जेसीबी ने कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर के होर्डिंग को हटाया।
उसके बाद जितने भी होर्डिंग बैनर लगे थे सबको नगर निगम की टीम ने अपने कब्जे में कर लिया। नगर आयुक्त अनुनय झा का कहना है कि अब बिना अनुमति के किसी भी स्थान पर चुनाव संबंधित प्रचार सामग्री होर्डिंग बैनर पोस्टर नहीं लगाने दिए जाएंगे। नगर निगम के अभियान की शुरुआत कांग्रेसी नेता प्रदीप माथुर के होर्डिंग को हटाने से हुई। ज्ञात रहे कि मथुरा वृंदावन के प्रमुख बाजार मार्ग चौराहों पर लगे यूनिपोलो पर संभावित पार्टी प्रत्याशियों ने अपने फ्लेक्सी लगा रखे हैं।