मथुरा। विश्व धर्म रक्षक दल ब्रज धरोहर संरक्षण समिति एवं ग्रीन फाउंडेशन ने यमुना प्रदूषण और यमुना मिशन संस्था पर नदी के किनारे भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत शासन के साथ-साथ जिला मजिस्ट्रेट को की है ।
इस संबंध में एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट जे एल श्रीवास्तव को दिया गया है। ज्ञापन में विश्व धर्म रक्षक दल के अध्यक्ष विजय चतुर्वेदी ने कहा है कि निजी संस्था यमुना मिशन द्वारा यमुना घाटो के स्वरूप को बिगाड़ा जा रहा है। संस्था ने किसी भी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नही लिया है उसके बाबजूद वृन्दावन से लेकर गोकुल तक यमुना के घाटो सीढियो एवं बुर्जियों को शहर के मलवो से दबा कर खत्म किया जा रहा है पुराने घाटो के आगे 30 फुट ऊंचा मलबा डालकर कच्ची सड़क बनाकर उस पर यमुना सफाई के नाम पर पौधरोपड़ करके पुराने कृष्णकालीन घाटो से यमुना को 1 किमी तक दूर कर दिया है। सरकार एवं स्थानीय अधिकारी सभी संस्था के आगे पंगु नजर आ रहे हैं जिससे ऐसा लगता हैं कि कानून नाम की कोई भी ब्यवस्था जनपद नही है। ज्ञापन में जिलाधिकारी से संस्था के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी है।
ज्ञापन विश्वधर्म रक्षक दल के विजय चतुर्वेदी बल्लू योगेश चतुर्वेदी ग्रीन अर्थ फाउंडेशन के प्रेम सिहं एवं बृज धरोहर संरक्षण के विजय बहादुर सिंह ने अलग अलग ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपे है ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.