मथुरा। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा का मथुरा वृंदावन से विशेष लगाव और आस्था है। यहां पर सरकारी कार्यक्रमों के अलावा वह निजी प्रोग्राम के तहत आते रहे हैं। बुधवार को लखनऊ में लोक भवन स्थित ऑफिस में उनसे प्रेम मंदिर वृंदावन के जनसंपर्क अधिकारी अजय त्रिपाठी ने भेंट की । भेंट के दौरान पीआरओ अजय त्रिपाठी ने उनको जगदगुरू कृपालु परिषद द्वारा जन कल्याण में किए जा रहे विभिन्न कार्यों से अवगत कराया जिनको जानकर उन्होंने प्रसन्नता जताई।
मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि वह प्रेम मंदिर वृंदावन में लगे रंगीन फव्वारा लाइट एंड साउंड शो के बारे में भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा वह जल्दी ही कीर्ति मंदिर बरसाना और प्रेम मंदिर वृंदावन में दर्शन करने आएंगे। वार्ता के दौरान पीआरओ श्री त्रिपाठी ने उनको अपनी संस्था जगद्गुरु कृपालु परिषद की बुकलेट भेंट की जिसे देखकर उन्होंने कहा कि अद्भुत। भेंट के दौरान संस्था के कार्यकर्ता राधेश्याम भी मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.