असगरपुर के प्राथमिक विद्यालय की होगी कायाकल्प , निजी स्कूलों से भी अधिक होगा भव्य

स्व. लक्ष्मी नारायण अग्रवाल की स्मृति में किये जायेंगे कार्य
मथुरा। विकास खण्ड मथुरा के प्राथमिक विद्यालय असगरपुर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु मूलभूत अवस्थापना सुविधा उपलब्ध कराने के क्रम में मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में एक सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उक्त विद्यालय को न्यू माडल में बदलने पर चर्चा हुई। इस स्कूल में 165 बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल की कायापलट की जिम्मेदारी पीके ज्वेलर्स के स्वामी समाजसेवी प्रभात अग्रवाल और प्रवीण अग्रवाल द्वारा ली गई है। इस स्कूल को निजी स्कूलों की भांति भव्य आकर्षक बनाया जाएगा। स्कूल में फव्वारा नई मेज कुर्सी के साथ-साथ क्लास रूम की दीवारों पर टाइल्स लगाई जाएंगी। बच्चों के खेल कूद के लिए झूले आदि सामान क्रय किए जा रहे हैं। समाजसेवी प्रभात अग्रवाल के अनुसार स्कूल में उनके पिता श्री स्व. लक्ष्मी नारायण अग्रवाल की मूर्ति भी स्थापित होगी। इस स्कूल के अलावा हमारे द्वारा बचपन फाउंडेशन के साथ मिलकर कई अन्य स्कूलों में भी निर्माण साज सज्जा खेलकूद के सामान की व्यवस्था की जानी है। उनका मानना है कि स्कूल में सुविधा होने से बच्चों के मन में पढ़ाई के प्रति अधिक आकर्षण बढ़ेगा।

बैठक में कैनरा बैंक के डिविजनल मैनेजर विवेक माधवास फाउंडेशन वृन्दावन के संस्थापक निर्दोष श्रीमती नेहा रोटरी क्लब विपिन अग्रवाल हमारा बचपन फाउंडेशन के बादल अग्रवाल पार्षद अजय सिंह पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह एवं विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक उपस्थित रहे l इस विद्यालय के सम्पूर्ण कार्य को जल्दी से जल्दी करने का निर्णय लिया गया।