स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में टॉप रैकिंग में लाने के लिए निगम प्रशासन ने झोंकी अपनी पूरी ताकत

नुक्क्ड़ नाटकों के साथ साथ मैजिक-शो के माध्यम से किया जा रहा है आम जनता को जागरूक
मथुरा। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में टॉप रैकिंग में लाने के लिए निगम प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है आम जन मानस को जागरूक करने के लिए नुक्क्ड़ नाटकों के साथ साथ मैजिक-शो किए जा रहे है। नगर आयुक्त अनुनय झा का कहना है कि साफ़ सफाई को लेकर विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है सीमित संसाधनो के वावजूद निगम सफाई स्टाफ कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा। जनता की सहभागिता इसमें बहुत ही जरूरी है।
स्वच्छ भारत मिशन के अर्न्तगत स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के दृष्टिगत जनसामान्य में प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में ‘‘मैजिक-शो‘‘ कराये जायेंगें जिनके माध्यम से प्रत्येक वार्ड में स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा। जन-जागरूकता हेतु उक्त कार्य की अनुमति महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा प्रदान की गयी है।
उत्तर प्रदेश के मशहूर जादूगर देवराज सिंह द्वारा नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के सभी 70 वार्डो में स्वच्छता, जल संरक्षण, खुले में शौच मुक्ति, शौचालय का प्रयोग, नगर निगम मोबाइल एैप का प्रयोग, प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश, सोर्श सैग्रिगेशन, होम कम्पोस्टिंग, डोर टू डोर कूडा कलैक्शन, स्वच्छ आस-पडौस एवं स्वच्छ भारत मिशन के सम्बन्धित विषयों पर जादू के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा। नगर निगम क्षेत्रार्न्तगत मैजिक शो 05 जनवरी से कराये जायेंगे। प्रथम चरण में मथुरा नगर के भूतेश्वर जोन क्षेत्र में मैजिक शो कराये जायेंगें।
ज्ञात रहे मशहूर जादूगर देवराज सिंह ने निगम के दीपावली मेले में अपनी कला से लोगो को काफी प्रभावित किया था। आगरा-फिरोजाबाद नगर निगम में इनके द्वारा कार्य किए जा रहे है।