मांट। मांट विधानसभा क्षेत्र के गांव कूम्हा झोपड़ी के रहने वाले राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता योगेश पचहरा बुधवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पर 400 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में प्रियंका गांधी के सामने शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस द्वारा उनको टिकट देती है तो वह मांट क्षेत्र में कांग्रेस सीट निकाल कर दिखाएंगे। उन्होंने प्रियंका गांधी को एक चांदी का फरसा भी भेंट किया और कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। कॉंग्रेस के एसएसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गलौरिया द्वारा उनका दुपटटा भी डाला और पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।