मथुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत ,तीन घायल

प्रिंस कुलश्रेष्ठ
मथुरा । थाना हाईवे के गांव महोली में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। जब की एक महिला सहित तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाईवे गांव महोली में द्वारकाधीश मंदिर के समीप निवासी शरद कुमार के निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से उसके नीचे महिला समेत चार मजदूर दब हुए। इन्हें आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दीवार का मलबा हटा कर निकालने के बाद जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक हाईवे अनुज कुमार ने बताया कि गांव महोली में कोतवाली द्वारकाधीश मंदिर निवासी शरद का मकान बन रहा था। मकान की दीवार गिरने से उसके नीचे वहां काम कर रहे 50 वर्षीय हरपाल पुत्र तेजू , 55 वर्षीय रामलाल पुत्र जग राई , 28 वर्षीय कौशल्या पत्नी फूलचंद निवासी गढ़ जय गुरुदेव आश्रम एवं 25 वर्षीय फूल चंद पुत्र सत्यवान निवासी महोली दब गए। उपचार के दौरान हरपाल की मृत्यु हो गई। अन्य का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।