राधे कृष्ण के जय घोष से गूंज उठा दुबई एक्सपो

गीतांजलि ने किया दुबई एक्सपो में अद्भुत महारास
भारतीय संस्कृति को देखने भारतीय पवेलियन दुबई एक्सपो में पहुंचे सैकड़ों दर्शक

दुबई। भारत की विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रीय पुरस्कारों से अलंकृत वरिष्ठ कथक नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने भारत की कला एवं संस्कृति की भव्य प्रस्तुतिकरण से दुबई एक्सपो में दर्शकों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गीतांजलि शर्मा व उनके समूह को ब्रज की संस्कृति और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु दुबई एक्सपो भेजा गया उनका समूह 13 दिसंबर को नई दिल्ली से दुबई के लिए रवाना हुआ तथा वहां पहुंच कर अपनी प्रथम प्रस्तुति 14 दिसंबर को दुबई एक्सपो के भारतीय पवेलियन में दी ।

इस संबंध में गीतांजलि शर्मा ने बताया की योगी सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से दुबई एक्सपो में उत्तर प्रदेश ही हर तरफ नजर आ रहा था हर तरफ उत्तर प्रदेश की खुशबू थी तथा उत्तर प्रदेश की विभिन्न झांकियां वहां प्रस्तुत की गई थी, यहां तक की भव्य राम मंदिर और राधा कुंड की भी भव्य झांकियों का प्रस्तुतिकरण भी किया गया था। समूह ने सात दिनों तक ब्रज की पारंपरिक संस्कृति दुबई में मंचन किया। राधा कृष्ण पर आधारित मनमोहक नृत्य नाटिका में मुख्य रूप से ब्रज वंदना, गणेश वंदना, महारास, मयूर नृत्य, माखन लीला, लठामार होली का मंचन किया गया। विश्व में एसे कई देश हैं जहां भगवान श्री कृष्ण की बहुत मान्यता है, दुबई एक्सपो में कृष्ण और राधा के अद्भुत स्वरूप को देख कर हर कोई सम्मोहित हो रहा था और बड़े मन से सभी प्रस्तुतियों को देख रहा था । गीतांजलि शर्मा ने अपने भाव और अभिनय से ब्रज को दुबई के मंच पर उतारा जिसकी हर तरफ भारतीय पवेलियन की प्रशंसा हुयी। विदेशियों ने भारत की संस्कृति और कला को खूब पसंद किया। समूह में गोवर्धन और मथुरा के कई लोक कलाकार मौजूद रहे ।