मथुरा। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट के समीप झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले घुमन्तु जाति पर नगर निगम ने कहर बरपा दिया है। जेसीबी से लकड़ी की टटिया के अवैध ठिकानों को मंगलवार को हटा दिया गया।
बुधवार को BSA इंजी कालेज के गेट पर समाजसेवी तारा चंद गोस्वामी ने बैठकर नगर निगम के खिलाफ धरना दिया। उनका कहना है कि इस मौसम में ये बेघर कहा जायेंगे। तोड़फोड़ से पहले निगम को हटाने की चेतावनी देनी चाहिए थी। जानकारी मिलने पर नगर निगम के मेयर मुकेश आर्य बंधु ने पीड़ितों को रहने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने का आश्वाशन दिया है।
धरने के दौरान गुड्डी नींबू बसंती नीतू यादवेंद्र पिंकी सपना संजू कमला गीता कस्तूरी अनीता क्रांति आकाश सोना तारा राजकुमारी हेमा राम सिंह अंजू धनगर आदि घुमन्तु समाज के लोग मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.